Thursday, September 15, 2011

Subject Situation

सूरते-हाल

सूरते-हाल ऐसे हैं क्या कीजिये ?
अब तो इस मर्ज की कुछ दवा कीजिये ?

इससे पहले कि हो जाये तर्के-अहद,
आप ही अब कोई फैसला कीजिये.

जिनकी आँखों में गैरत का पानी नहीं,
उन निगाहों से कैसे बचा कीजिये ?

आदमी अपनी नीयत से मजबूर है,
उससे गिरगिट भी डरता है क्या कीजिये ?

इस ज़माने का ऐसा ही दस्तूर है,
अब ये दस्तूर बदले दुआ कीजिये ?

'क्रान्त' फिर से तमन्ना जबाँ हो सके,
ऐसा कुछ दर्द दिल से अता कीजिये ?
----------------------------------------
तर्के-अहद = प्रतिज्ञा-भंग, अता=अभिव्यक्त

3 comments:

  1. फिर से तमन्ना जबाँ हो सके,
    ऐसा कुछ दर्द दिल से अता कीजिये ?

    Waah ...

    Life is Just a Life
    .

    ReplyDelete
  2. आदमी अपनी नीयत से मजबूर है,
    उससे गिरगिट भी डरता है क्या कीजिये ?...

    Great creation !

    .

    ReplyDelete