राजनीति की नाथ (नकेल)
राजनाथ सिंह राजनीति में बढ़ रहे, आये दिन अब पाप;
राजनाथ जी! सिंह बन, इसे सम्भालें आप!
सही समय पर छोड़ दी, बी०जे०पी० की लीक!
लीक-लीक गाड़ी चले, लीकहि चले कपूत;
लीक छोड़ तीनों चलें, शायर-सिंह-सपूत!!
अब तक जो भी लोग हैं, सत्ता-मद में चूर;
उन्हें ठिकाने लाइये, समय नहीं है दूर!!
नमो! नमो! का मन्त्र ही, कर सकता यह काम;
यही आप अपनाइये, भली करेंगे राम!!
काँग्रेस में 'एक' है, लेकिन यहाँ 'अनेक';
इन्हें लीक पर लाइये, आगे हो बस 'एक'.
कहें 'क्रान्त' तब बनेगी, सन चौदह में बात;
गर ये आपस में लड़े, मलते रहना 'हाथ'!!
नोट: ऊपर दी हुई फोटो http://www.livemint.com/ के सौजन्य से

Friends! This is a bitter truth and I feel no body would dare to comment against it; even then any of you are most welcome!
ReplyDeleteWhy dont you come forward!!
Dear Friends!
ReplyDeleteI had given "NaMo" mantra to Shri Raj Nath Singh and he had accepted it. Now this "Mantra" has been circulated worldwide like "Vande Mataram!" of Bankim Chandra Chatterjee.
I feel the greatness of "God" that almighty behind it who created an intuition in my mind to post this verse more than a year back.